April 21, 2025
DSC_0432

हरियाणा सरकार के हाल ही में जारी आदेशों की अनुपालना में 2019 बैच के आई.ए.एस. नीरज कादियान ने मंगलवार को करनाल नगर निगम आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इससे पूर्व वे हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त -सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, उप मंडलाधीश नरवाना व नारायणगढ़ तथा प्रशिक्षणाधीन सहायक आयुक्त करनाल के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसके पश्चात नव आयुक्त ने नगर निगम के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी से परिचय किया। उन्होंने कहा कि सभी मेहनत व लगन के साथ काम करें और नागरिकों को समय पर व बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाएं।

नगर निगम आयुक्त ने निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। भूतल पर हैल्प डैस्क, नागरिक सुविधा केन्द्र, सम्पत्ति कर शाखा, भवन शाखा, तथा प्रथम व द्वितीय तल पर स्थित अभियांत्रिकी शाखा व लेखा जैसी शाखाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण में उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगमायुक्त अशोक कुमार तथा कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *