April 21, 2025
e5c08fdf-24cd-4308-8181-66ff1e310e8e

 हरियाणा के स्वास्थ्य, नागरिक उड्डन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदेश वासियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में ईजाफा किया जा रहा है।

इसी प्रकार सरकारी संस्थाओं में आधारभूत व्यवस्थाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी की जा रही है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है।

          स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने जनकपुरी कालोनी स्थित जिला पार्षद ममता पत्नी बलजीत के घर शिरकत की।

जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश भी दिए। इसके उपरांत मंत्री डॉ. कमल गुप्ता अमरगढ़ गामड़ी वार्ड नंबर 8 स्थित संजय गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की।

इसके पश्चात उन्होंने ब्राह्मण धर्मशाला के नजदीक नगर पार्षद सीमा पत्नी विनोद सोनी के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बातचीत की तथा विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

          उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में बड़े कदम उठाए हैं। राम मंदिर बनाने की बात हो या धारा 370 तोड़ने की बात हो। प्रदेश सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की विचारधारा पर चलते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *