October 6, 2024

जैसा की विदित है कल दिनांक 21.07.2024 की सुबह करीब 03ः30 बजे एक क्रेटा गाड़ी के चालक द्वारा थाना रामनगर क्षेत्र में काछवा नहर पूल पर लगे पुलिस नाका पर तैनात सिपाही मनोज को जान से मारने की नियत से उसे गाड़ी से टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मनोज को कल्पना चावला मैडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. चण्डीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस की टीमों द्वारा मामले में तत्परता से कार्य करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी……. 1. गौरव पुत्र सुरेश वासी वाल्मिकी बस्ती, रामनगर, करनाल गाड़ी चालक और 2. अमन पुत्र बलवान वासी गडरिया मौहल्ला, रामनगर, करनाल को क्रेटा कार सहित काबू कर लिया था। आरोपीयों के खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा नंबर 315 दिनांक 21.07.2024 धारा 109.1, 121.1 और 3.5 भा.न्या.सं. के तहत दर्ज किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा, करनाल श्रीमती मीना कुमारी ने मिडिया कर्मीयों को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर चिंता का विषय है कि जो लोग आपकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए दिन रात सेवाएं दे रहे हैं, उन्हीं के उपर जानलेवा हमला किया जा रही है।

उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफतौर से देखा जा सकता है कि किस प्रकार से आरोपीयों ने एक सोची समझी साजिश के तहत नाका पर तैनात कर्मी को जान से मारने की नियत से अपनी गाड़ी से टक्कर मारी है। उन्होंनें कहा कि घायल मनोज का ईलाज पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में चल रहा है और अभी उसकी हालत सथीर बनी हुई है।

श्रीमती मीना कुमारी ने कहा कि दोनों आरोपीयों के खिलाफ उक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और माननीय अदालत के माध्यम से दोनों आरोपीयों को सख्त सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आज दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायीक हिरासत में भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *