October 6, 2024

हरियाणा आऊट रिच कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन एवं सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा जगाधरी के सौजन्य से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप-पुलिस अधीक्षक यमुनानगर  राजेश कुमार रहे। कार्यक्रम में अर्जुन,अमरूद, नीम, पीपल, बरगद, कपूर, बोतल ब्रश आदि पेड़ों को लगाया गया।

इस कार्यक्रम में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश (शाखा जगाधरी) से उमेश गोयल, संजीव सैनी, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, तरुण जैन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य अनूप चोपड़ा  स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद राजेश कुमार  ने पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया और सेवा भारती के अभियान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वृक्षों का मनुष्य के जीवन में अहम योगदान है, यदि वृक्ष नहीं होंगे तो हमारा वातावरण दूषित होगा, यदि वातावरण दूषित होगा तो मनुष्य को अनेक प्रकार की बीमारियां लगेगी। वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन असंतुलित हो जाएगा। हमें चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अपनी मां के नाम का अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती की और से एक तुलसी का पौधा पालन पोषण के संकल्प के साथ राजेश कुमार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *