September 21, 2024

लॉटस ग्रीन सिटी सेक्टर-9 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाना होगा। इस पौधारोपण अभियान के साथ आमजन को जोड़ने का प्रयास जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है।

अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों को संकल्प लेकर पौधा रोपण करना होगा। अहम पहलू यह है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोटस पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन गुरदेव कौर, गुरबचन कौर, हरजिंद्र, अमनदीप कौर, रजनी, सुखदीप सिंह, एडवोकेट अमन, डा. नरेंद्र सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया।

प्रधान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत कुरुक्षेत्र को ग्रीन जिला बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसको पूरा करने के लिए सभी अभियान के साथ जुडऩा होगा। प्रशासन व राज्य सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सांझे प्रयास करने होंगे। इस के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक पौधा लगाने के लिए आगे आना होगा।

लोटस ग्रीन सिटी में सीनियर सिटीजन गुरदेव कौर, गुरबचन कौर, हरजिंद्र, अमनदीप कौर, रजनी ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर पौधारोपण के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सीजन में पौधारोपण अभियान में राममूर्ति शर्मा, अमित पंवार, क्वात्रा, सौरभ चौधरी, विकास गर्ग, सत्यनारायण सिंगला, बिजेंद्र दहिया, डा. संतोष दहिया, नरेश, सोमदत्त, राकेश सैनी, नरसिंह फौजी, जय प्रकाश शास्त्री, जेएम सहगल, सुमित, सतीश शर्मा, लक्की मेहता, सागर बेनीवाल, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, जतिन, अनुज, कपिल शर्मा, मास्टर राजेश कुमार, राकेश शर्मा, अमित चौपड़ा आदि ने पौधारोपण कार्यक्रम में योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *