September 21, 2024

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर इस सीजन में वन विभाग की तरफ से 5 लाख 52 हजार 560 पौधे लगाने का टारगेट निर्धारित किया है। इस सीजन में वन विभाग की तरफ से विभिन्न किस्मों के 4 लाख 25 हजार पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में चलने वाला पौधारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम विषय को समर्पित रहेगा। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के आदेशानुसार पूरे हरियाणा प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम पर 3 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र कुरुक्षेत्र का हर गांव, हर सडक़, हर गली पेड़ की छांव में हो, ऐसा लक्ष्य लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस बार भी बड़े स्तर पर एक पेड़ मां के नाम विषय को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस पौधारोपण अभियान के तहत लगभग विभिन्न किस्म के लाखों पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

कुरुक्षेत्र को ग्रीन डिस्ट्रिक्ट के रुप में विकसित करने की कमान हर नागरिक को एक संकल्प के संभालनी होगी। कुरुक्षेत्र में औसतन पिछले वर्षो के अपेक्षा बरसात कम हो रही और यहां का भूजल स्तर भी काफी नीचे चला गया है। इसका कारण कुरुक्षेत्र जिले में लगातार पेड़ों का कम लगने का है और पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। इस कमी को जहन में रखते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र को हरा-भरा करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को देखते हुए और भूजल स्थिति में सुधार लाने के लिए जल संरक्षण पर भी पूरा फोकस रखा जा रहा है। इस पौधारोपण अभियान से पर्यावरण के साथ-साथ भूजल स्तर की स्थिति में भी सुधार होगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला के प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने चाहिए और कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प जरूर पूरा करना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम के तहत जिले के गांवों में हजारों पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2014 से अब तक प्रदेश में 17.96 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, वित्त वर्ष 2022-23 में 2200 गांवों में सघन पौधारोपण के अन्तर्गत 1.90 करोड़ पौधे रोपित किए गए, वित्त वर्ष 2023-24 में एकीकृत गांव पौधारोपण के तहत 2200 गांवों में 2.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1.72 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि मोरनी क्षेत्र में 715 हैक्टेयर भूमि पर हरड़, बहेड़ा, आंवला, अमलतास, बेलपत्र, नीम, अर्जुन इत्यादि के पौधे लगाकर औषधीय वन स्थापित किया गया है, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न जिलों में 62 हर्बल पार्क विकसित किए गए हैं, वन क्षेत्र में वृद्वि हेतु वर्ष 2023-24 में अरावली की पहाडिय़ों में पडऩे वाले गुरूग्राम, नंूह, रेवाड़ी तथा महेन्द्रगढ़ जिले में 22,425 हैक्टेयर क्षेत्र को सुरक्षित वन अधिसूचित किया गया है।

फोरेस्ट रेंजर शमशेर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में एक पेड़ मां के नाम विषय को समर्पित पौधारोपण अभियान जिला वन अधिकारी कुलविंद्र के मार्गदर्शन में चलेगा और 5 लाख 52 हजार 560 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *