October 6, 2024
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज पहली बार अंबाला शहर पहुंचे मोहन लाल बडौली का परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया व उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष का अंबाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके व पुष्प गुच्छ भेंट करके ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
पहली बार अंबाला पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने अंबाला में स्वागत के लिए भाजपा के संगठन और परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे और तीसरी बार जनता जनार्दन के समर्थन से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता जनार्दन कर लिए काम कर रही है और तीसरी बार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलेगा।
वही माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिये गए एक आदेश पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की जो कोर्ट ने आदेश दिए है सरकार उसकी पालना करेगी और उस तय सीमा में समीक्षा करके उसका समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *