शिक्षा नियमावली के रूल 134ए को खत्म करने के...
education
शिक्षा मंत्री कंवरपाल का सुविधाएं व भत्ते बढ़ाने पर सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया धन्यवाद
हरियाणा सरकार में शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल...
हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर की कांग्रेस...
रेवाड़ी में वर्ष 2011 में आठ स्थानों पर शुरू...
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रैस के पदाधिकारियों ने हरियाणा के...
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने...
बंशीलाल विश्वविद्यालय द्वारा कालेज छात्रों की आनलाइन परीक्षा करने...
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि...
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में चल रहे निजी स्कूल...
नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलाइंस (निसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड राज्य के दूसरे बोर्डों से जुड़े प्राइवेट स्कूलों में आठवीं की वार्षिक परीक्षा लेने का दबाव बना रहा है, जोकि सरासर गलत है। प्रदेश के प्राइवेट स्कूल एससीईआरटी द्वारा बोर्ड को आठवीं की परीक्षा लेने के लिए मान्यता देने के एकतरफा फैसले का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि सरकार ने प्राइमरी कक्षाओं की परीक्षा के लिए जिस (एससीईआरटी) शैक्षिक संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है, वह इतनी कमजोर कैसे हो सकती है कि अपने स्तर पर परीक्षा का आयोजन नहीं करवा सकती। सरकार का यह कदम बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता को गिराने वाला है। सरकार मात्र पैसा कमाने के लिए बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रही है। सरकार और बोर्ड की निगाह प्राइवेट स्कूलों में आठवीं की परीक्षा आयोजित करवाकर करीब 40 करोड़ का राजस्व इकट्ठा करने में लगी हुई है। यह फैसला भी एेसे समय में लिया जा रहा है, जब प्राइवेट स्कूल और बच्चे कोरोना की तीसरी लहर के दौर से गुजर रहे हैं और बच्चे परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार भी नहीं हैं।