April 7, 2025
death dead body murder

रस्सी से खेलते समय छह वर्षीय बच्चे के गले में रस्सी फंस गई और उसके गले का फंदा बन गई। घटना में अंबाला शहर न्यू इंद्रपुरी कालोनी में रहने वाले छह वर्षीय वंश की मौत हो गई।

इसके बाद उसे स्वजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वंश जुड़वा पैदा हुआ था।

उसका दूसरा भाई उससे कुछ देर छोटा है। अब वंश की दो बहने और एक भाई रह गया है

जानकारी के अनुसार अंबाला शहर के न्यू इंद्रपुरी कालोनी में दीवान चंद धोबी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा वंश शुक्रवार दोपहर बाद घर पर प्रथम मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से खेल रहा था।

सीढियों के साथ लगे दरवाजे को बंद होने से रोकने के लिए प्लास्टिक की रस्सी उसके साथ उसने बांधी थी। इससे 10 मिनट पहले ही वह चाय पीकर ऊपर कमरे में खेलने गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *