April 7, 2025
punjab and haryana high court

हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए उम्र 18 साल ही रहेगी। सरकार ने इस संबंध में ग्रुप C और D के लिए 17 साल में भर्ती के पदों की मांग को ठुकरा दिया है।

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने इस संबंध में सभी विभाग, बोर्ड व निगमों को आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने मार्च 2022 में सभी प्रशासनिक सचिव, निगम, विभाग और बोर्डों को सेवा नियमों व अधिनियमों में संशोधन के लिए कहा था।

जिसके बाद सरकारी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 42 साल तय कर दी गई।

सरकार के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभाग और बोर्डों ने ग्रुप C व D भर्ती के लिए पदों की मांग भेजी है।

इसमें देखा गया कि सरकारी सेवा की न्यूनतम उम्र 17 साल कर दी गई है। जो नियम के अनुसार सही नहीं है।

इसलिए सभी विभागों को दोबारा हिदायत भेजी गई है कि सेवा की न्यूनतम उम्र को 18 साल का HSSC को दोबारा पदों की मांग भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *