April 7, 2025
Anil Vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के निर्देशों पर अम्बाला छावनी में विकास कार्यों की देखरेख एवं समीक्षा के लिए 15 सदस्यीय “विकास कार्य निगरानी समिति” का गठन किया गया है। निगरानी समिति अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेगी एवं उनकी समीक्षा करेगी जिसकी रिपोर्ट गृह मंत्री अनिल विज को दी जाएगी।

बुधवार को गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, अजय पराशर एवं किरणपाल चौहान के साथ बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। निगरानी समिति के सदस्य छावनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, उनकी गुणवत्ता को चैक करेंगे ताकि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

विकास कार्य निगरानी समिति में राजीव गुप्ता डिम्पल, अजय पराशर, किरणपाल चौहान, ललित चौधरी, जसबीर सिंह जस्सी, विजेंद्र चौहान, कमल किशोर जैन, सुरेंद्र बिंद्रा डब्बू, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, सुरेंद्र तिवारी, अनिल कौशल व श्याम सुंदर अरोड़ा को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में इस समय गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से विकास के ढेरों कार्य चल रहे हैं। मंत्री अनिल विज की बदौलत अम्बाला छावनी का पूरा स्वरूप बदल गया है। जहां आधुनिक सिविल एवं कैंसर अस्पताल है वहीं सुभाष पार्क, लघु सचिवालय, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल एवं ढेरों नई परियोजनाएं छावनी में अब तक पूरी हो चुकी है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। गृह मंत्री अनिल विज की दूरगामी सोच की बदौलत ही अम्बाला छावनी की आज एक अलग पहचान बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *