April 7, 2025
Pic song

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रदेश की जनता प्रभावित है। इसी कड़ी में एक युवक ने गृह मंत्री अनिल विज को समर्पित हरियाणवी गीत बनाया और आज उनको सुनाया। गीत को सुनकर गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई।

अम्बाला जिले के कोंकपुर गांव निवासी युवक राजू वडाली ने गीत की पंक्तियां गुणगुणाई “धाकड़ फैसले लेवै जो म्हारे हरियाणा मैं, सारे गुण अवलेबल हैं अनिल विज सयाणे मै..”।

गीत के शब्द लिखे दिव्यांग संजू ने, गीत बनाया राजू ने

राजू ने बताया कि इस गीत में संगीत उसने दिया है जबकि इस गीत को उसके दिव्यांग दोस्त संजू ने लिखा है। कैथल में उनका स्टूडियो है जहां पर उन्होंने इस गीत में संगीत जोड़कर इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया लगभग चार मिनट के गीत में गृह मंत्री अनिल विज कार्यशैली को बताने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया गृह मंत्री अनिल विज पर आगे भी वह और गाने बना रहे हैं जिन्हें जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित है, चाहे विकास का मामला हो या फिर न्याय का। सभी को उनसे एक आस रहती है। अम्बाला छावनी पहले विकास के मामले में अछूता था, मगर गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए हैं।

वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने इन युवाओं की प्रशंसा कर उनकी पीठ थपथपाई।

इस मौके पर भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर, ग्रामीण प्रधान किरणपाल चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *