April 10, 2025
speaker gian chand gupta khattar cm

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे के हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के लिए सुशासन की क्लास लगाई। इस क्लास में अधिकारियों ने ईमानदारी का पाठ पढ़ा। सीएम ने एक टीचर के रूप में अधिकारियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

इस दौरान IT एक्सपर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने IT की बारीकियां भी अधिकारियों को बताई। इस क्लास में 2020 बैच के HCS अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक दक्षता के संबंध में फीडबैक लिया। अधिकारियों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और आईटी से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के बारे में सुझाव भी दिए।

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए अनेक प्रशासनिक सुधारों को अंजाम दिया है ताकि प्रशासन में पारदर्शिता के साथ-साथ जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *