April 19, 2025
Winters weather

पिछले कुछ दिनों से किसान बरसात की उम्मीद लगाए बैठे थे। वीरवार रात को जिले में अच्छी बरसात भी हुई है। जिले में ओवरआल सात एमएम बरसात दर्ज की गई। फसलों के लिए बेशक यह बरसात थोड़ी है लेकिन गेहूं व चना की फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं है।

पिछले दिनों जो पाला पड़ा था उससे फसलें खराब हो रही थी, लेकिन अब बरसात होने के कारण राहत मिली है।

हल्की बरसात से फसलों का रंगत भी बदल गई है। शुक्रवार को दिनभर आठ किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलती रही, जिससे दिन के तापमान में कमी आई है।

जिले का अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की बरसात से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। जिले में सबसे ज्यादा टोहाना में 11 एमएम बरसात दर्ज की गई है।

इसके अलावा जाखल में 10, फतेहाबाद में 7 एमएम दर्ज की गई है। सबसे कम भूना क्षेत्र में दो एमएम बरसात हुई है। इसके अलावा भट्टूकलां क्षेत्र में तीन एमएम बरसात दर्ज हुई। भट्टूकलां क्षेत्र में सरसों की फसल अधिक है। ऐसे में यहां पर बरसात अधिक होती तो फायदा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *