April 19, 2025
dhankar op

हरियाणा BJP ने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के लिए डेडलाइन फिक्स कर दी है। राज्य की 80 विधानसभाओं में 31 जनवरी तक 4 लाख पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सूबे में पार्टी के सांसद, विधायकों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों को अलग अलग टारगेट दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल तक इन सभी पन्ना प्रमुखों की कार्यशाला का आयोजन करने का लक्ष्य भी अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को दिया है।

हरियाणा भाजपा के अनुसार पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के बाद ही कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे। हाल ही में इस विषय को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जल्दी से जल्दी इस टारगेट को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि मिशन 2024 के लिए बनाए गए रोडमैप के अनुसार आगे बढ़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *