April 19, 2025
Winters weather

सुबह से दोपहर तक तो धूप खिली और सर्दी से राहत रही लेकिन शाम होते ही बादलों की आवाजाही बढ़ी और बर्फीली हवा से शीतलहर, गलन और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के साथ शीतलहर, गलन व रात से सुबह तक कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवा का क्षेत्र राजस्थान के उत्तरी भाग पर बना हुआ है।

रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर भारी वर्षा व हिमपात हुआ है। अगले 24 घंटे में सर्द हवा ठिठुरन पैदा करेगी। अगले चार दिन रात से सुबह तक शीतलहर चलने और तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *