April 18, 2025
Sandeep Singh sports

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के विवाद में चंडीगढ़ SIT की जांच जारी है। संदीप सिंह से पूछताछ के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने पूर्व खेल मंत्री के सरकारी स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।

SIT हर कर्मचारी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। टीम में शामिल पुलिस अधिकारी अभी तक के हुए घटनाक्रम के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

हरियाणा के इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ SIT की टीम ने हरियाणा के PWD से एक साल का रिकॉर्ड मांगा था।

SIT के अनुसार एक साल के दौरान संदीप सिंह के आवास पर कौन-कौन कर्मचारी काम करता था। यदि उसका ट्रांसफर भी हुआ है तो उसे भी पूछताछ के लिए SIT ने शामिल किया है।

हरियाणा के PWD द्वारा SIT को रिकॉर्ड सौंप दिया गया है। अब SIT एक-एक करके कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

SIT में शामिल अधिकारी कर्मचारियों से जूनियर महिला कोच और संदीप सिंह की बातचीत को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। संदीप सिंह के द्वारा बताई गई जानकारी को भी कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी से मैच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *