April 11, 2025
sunaina chautala inld
खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली महिला खिलाड़ी के साथ अब इनेलो पार्टी की महिला विंग भी खड़ी हो गई है।
उन्होंने हरियाणा सरकार को 15 दिन का समय दिया है कि अगर संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में इनेलो पार्टी आंदोलन करेगी और यही नहीं मुख्यमंत्री आवास तथा संदीप सिंह के आवास पर भी जोरदार प्रदर्शन होंगे।
इनेलो पार्टी की महिला विंग की प्रदेश सचिव उर्मिला हुड्डा ने इनेलो पार्टी ऑफिस में पत्रकार वार्ता के अंदर भाजपा सरकार पर बड़ी सवाल खड़े किए।
उर्मिला हुड्डा ने कहा कि जांच कर रही पुलिस सरकार के दबाव में है, जिस वजह से महिला खिलाड़ी को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। उसी इंसाफ की आवाज उठाने के लिए उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने 15 दिन में संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है, अगर यह गिरफ्तारी नहीं हुई तो इनेलो पार्टी महिला विंग पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी और यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास तथा आरोपी संदीप सिंह के आवास पर भी होंगे।
उन्होंने कहा कि जब पीड़ित महिला खिलाड़ी की आवाज सरकार ने नहीं सुनी तो उन्होंने अभय सिंह के सामने अपनी आवाज को उठाने की गुहार लगाई थी। भाजपा इसे बेवजह राजनीतिक अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रही है। अगर किसी सामान्य नागरिक पर ऐसे एफआईआर दर्ज हो जाती तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता और जांच भी बाद में होती।
इसलिए उनकी मांग है कि संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सरकार पीड़ित महिला खिलाड़ी को अकेला ना समझें प्रदेश की सभी महिलाएं इंसाफ के लिए उसके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *