April 11, 2025
raga knl

शनिवार को करीब सवा दो घंटे देरी के बाद करनाल सीमा में आगमन पर कोहंड गांव से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में जोश दिखा।

पार्टी नेता जयराम रमेश, भूपेंद्र हुड्डा, सैलजा, उदयभान आदि भी यात्रा में साथ रहे। सुबह से शाम पांच बजे तक नेशनल हाईवे पर राहुल गांधी ने यात्रा में करीब 25 किलोमीटर का सफर तय किया।

सुबह यात्रा शुरू हुई तो बाक्सर विजेंद्र भी यात्रा में टी शर्ट पहने राहुल संग नजर आए। इसी दौरान राहुल जब दिल्ली से लौटे तो उनके साथ यात्रा की शुरुआत में डाग लूना भी आगे बढ़ा। राहुल को इस अंदाज में देख लोग हैरान रह गए।

इसके बाद आगे बढ़ते हुए सुबह कुछ देर के लिए राहुल एक ढाबे पर रुके। यहां सर्द मौसम में उन्होंने चाय की चुस्की का आनंद लिया और कुछ लोगों से बात की।

करीब 20 मिनट रुकने के बाद राहुल गांधी मधुबन की तरफ बढ़ गए। यात्रा शुरू होने पर दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *