June 1, 2025
rahul bjy selja

हरियाणा कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के फेस-2 की तैयारी में जुटी हुई है। पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए वर्कर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। अंबाला में आज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर और कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा मीटिंग करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे फेस-2 में पानीपत के सनौली से 5 जनवरी को एंट्री करेगी। रात को सनौली में ही ठहराव होगा। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी।

सुबह 10 बजे GT रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। नई अनाज मंडी पानीपत में दोपहर का भोजन और HSVP (हुडा) ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *