April 19, 2025
Manohar-Lal-Khattar
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि एएनएम/नर्स/महिला एमपीएचडब्ल्यू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *