April 20, 2025
Nanhera 1

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर नन्हेड़ा से आम आदमी पार्टी को छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए। नन्हेड़ा से भाजपा नेता रवि चौधरी व राजू चितकारा के नेतृत्व में कई युवा आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल हुए बलकार सैनी, गगनदीप सिंह एवं अन्य ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से वह लोग खासे प्रभावित हैं। गृह मंत्री द्वारा कई विकास कार्य अम्बाला छावनी में करवाए गए हैं जिनका जनता को लाभ मिल रहा है।

उनकी इसी कार्यप्रणाली को देखते हुए ही वह सभी भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में सभी युवा भाजपा पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे।

बलकार सैनी व गगनदीप सिंह के अलावा भाजपा में वेद प्रकाश गुप्ता, संतोख सिंह, ईश्वर सिंह, गुलजार सिंह, दीपक कुमार, गुरनाम सिंह, कश्मीर सिंह, रविंद्र सिंह, तेजिंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, राहुल, जगतार सिंह, जसप्रीत सिंह, मनमोहन, अमरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, करण, अश्विनी, कुलविंद्र एवं अन्य भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *