April 20, 2025
9 accused 420 ps cantt

अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान  चलाया जा रहा है। थाना अम्बाला छावनी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने संज्ञान लेते हुए उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी श्री राम कुमार के नेतृत्व में प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी, सी0आई0ए0-1, सी0आई0ए0-2 व आर्थिक अपराध शाखा की टीमों की एस0आई0टी0 का गठन कर आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

13 दिसम्बर 2022 को गठित एस0आई0टी0 टीम ने थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र मंे हुई धोखाधड़ी के मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी गगनदीप सिहँ उर्फ हन्नी निवासी तोपखाना बाजार अम्बाला छावनी व दीप सिहँ काला उर्फ गोलू निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 05 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। 16 दिसम्बर 2022 को आरोपी अमनदीप सिहँ उर्फ सोनू निवासी सैक्टर-7 अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

17 दिसम्बर 2022 को आरोपी प्रदीप कुमार निवासी 121-डी सैक्टर-36 द्वितीय तल नयोडा थाना सैक्टर-39 नयोडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। 18 दिसम्बर 2022 को आरोपी प्रभजोत सिहँ उर्फ बब्लु निवासी शाशनगर लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री नरेन्द्र सिहँ निवासी वशिष्ठ नगर अम्बाला छावनी ने 13 दिसम्बर 2022 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 जनवरी 2020 से 13 दिसम्बर 2022 के दौरान आरोपी हन्नी व गोनी ने विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने बारे धोखाधड़ी करने का अपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी। गिरफ्तार आरोपियों से निम्न राशि, दस्वावेज, गाड़ियाँ व सामान बरामद किया गया।

आरोपियों से अनुसंधान के दौरान बरामद की गई सम्पत्ति
37 लाख रूपये नकद राशि
06 लग्जरी गाड़ी जिनमः-
02 गाड़ी मर्सिडिज़
01 गाड़ी रेजरेवर
01 गाड़ी इन्डेवर
01 गाड़ी फोरचूनर
01 गाड़ी रूबीकोन
01 बुलेट मोटरसाईकिल
111 पासपोर्ट
लगभग 33 लाख 60 हजार रूपये के बैंक एकाउट सीज़ किए गए हैं।
आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई अन्य सम्पत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *