April 20, 2025
IMG-20221220-WA0019

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे से लंबित मांगों को लेकर किसान अधिकार यात्रा मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।

सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से किसान गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर अरदास के बाद विधानसभा के लिए पैदल रवाना हुए।

हाथों में तिरंगा व किसान एकता के झंडे व बैनर लेकर एकजुटता के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

यात्रा का पहला पड़ाव मौली में होगा। 21 दिसंबर की रात को गुरुद्वारा नाडा साहिब यात्रा पहुंचेगी। काफिले के साथ किसान पैदल यात्रा निकालते हुए 22 दिसंबर को विधानसभा पहुंचेंगे।

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर जीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शीत कालीन सत्र में किसानों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *