
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 3 दिन का पहला फेज शुरू हो गया है। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी हुई।
राजस्थान के CM अशोक गहलोत की अगुवाई में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा को फ्लैग सौंपा गया।
यहां पब्लिक मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने समर्थकों के साथ पैदल चलना शुरू किया। सुबह के वक्त हरियाणा में घनी धुंध रही।
उसके बीच ही 14KM पैदल चलने के बाद राहुल गांधी फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में रुक गए हैं। अब यहां से 4 बजे यात्रा नूंह जिले में ही नसीर बास के लिए रवाना होगी।
यात्रा में हरियाणा कांग्रेस के नेता भी राहुल के साथ चल रहे हैं। राहुल ने इस दाैरान साथ चल रही महिलाओं से बातचीत की।
राहुल गांधी टीशर्ट पहनकर चल रहे थे। रास्ते में पूर्व सैनिकों ने उन्हें आर्मी जैकेट पहनाई।