April 20, 2025
amit aggarwal lohgarh yamunanagar
 यमुनानगर के लोहगढ़ में सिखों की राजधानी बाबा बंदा सिंह बहादुर ने बसाई थी।  इस क्षेत्र में देश व देश के विभिन्न इलाकों से आकर सिख अपना शीश नवाते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र को एवं लोहगढ़ के को नया स्वरूप देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री  के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने विभिन्न अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बाबा बंदा सिंह बहादुर की कर्म स्थली लोहागढ़ को नया स्वरूप देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस राजधानी का पूरे देश ही नहीं विश्व के लोगों को भी पता चले, यहां सभी तरह  की सुविधाएं उपलब्ध हो, ऐसा सरकार का प्रयास है।
वही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरविंदर सिंह व संत कर्म जीत सिंह ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की कर्म स्थली जो सिख राज की राजधानी है को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रयास किए हैं।
इसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1 जनवरी को इसकी आधारशिला रखेंगे। यहां म्यूजियम, मार्शल आर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। एवं क्षेत्र में पुल एवं सड़कों का भी निर्माण होगा। जिसकी आधारशिल मुख्यमंत्री रखेंगे।
हरियाणा के सिखों की राजधानी लोहगढ़ को नया स्वरूप दिए जाने की घोषणा से सिख समाज काफी उत्साहित है। सिखों का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं इसके लिए पहल की है वह उनका धन्यवाद और स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *