April 20, 2025
manoharLAL khattar AICTE

भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी के हरियाणा में प्रवेश से पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने मोर्चा खोल दिया है। चीन पर दिए बयान को देश के मनोबल को तोड़ने वाला करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए सेना और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मुख्य सचिव संजीव कौशल और पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को पत्र लिखकर हरियाणा में यात्रा की अनुमति मांगते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को राजस्थान से नूंह जिले में प्रवेश करेगी।

बता दें यात्रा को लेकर जहां हरियाणा के कांग्रेसी पूरी तैयारी में जुटे हैं, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने भी रणनीति के तहत मोर्चा खोला है। हथियार बना राहुल गांधी का शुक्रवार को जयपुर में दिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन जंग की तैयारी कर रहा है और केंद्र सरकार सोई हुई है।

तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर भी उन्होंने विवादित बयान दिया कि चीन के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों की पिटाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *