April 20, 2025
rape

दिल्ली की वो काली और सर्द रात, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। दिल्ली का निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामला, जिसे सुनकर हर किसी के आंखों से आंसू निकले और लोगों के मन से ऐसा गुस्सा फूटा कि लोग निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए।

आज इस घिनौने और खौफनाक सच के दस साल पूरे हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस केस से जुड़ी बातों के बारे में।

यह बात है साल 2012 की। देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर का महीना था और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। इसी दौरान दिल्ली के मुनीरका में बस में एक लड़की (निर्भया लोगों के द्वारा दिया गया नाम) एक ऐसे खौफनाक मंजर का सामना कर रही थी, जिसे सुनकर आज भी रूह कांप जाती है। ‌

निर्भया 16 दिसंबर की उस रात अपनी आबरू और जिंदगी बचाने की जंग लड़ रही थी। ‌इस बस में ‌निर्भया के चीखों की गुंज का एहसास हर किसी का सीना छलनी कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *