April 20, 2025
sukhu

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे।

कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे।

हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की। इस दौरान सुक्खू अपनी मां के गले लगकर भावुक हो गए।

सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा कि वह एक ‘सेवादार’ रहे हैं, उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करते रहनी चाहिए। समाज और प्रदेश की तरक्की हो मेरी यही कामना है। आज मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *