April 21, 2025
9889787676

यमुनानगर ट्विन सिटी की 150 कालोनियों को वैध किए जाने की तैयारी अब अंतिम चरण में है। सर्वे के बाद नगर निगम की ओर से इन कालोनियों की लिस्ट यूएलबी को भेज दी गई है।

हालांकि यूएलबी स्तर पर अभी इन कालोनियों का निरीक्षण किया जाना है। निर्धारित मापदंडों काे पूरा करने वाली कालोनियों को मंजूरी के बाद विकास के रास्ते खुल जाएंगे।

वर्ष-2018 में हुए सर्वे के मुताबिक 105 कालोनियां अवैध थी। इनमें से 69 कालोनियों को दो वर्ष पहले नियमित कर दिया गया था।

बाकी कालोनियां रह गई थी। निगम क्षेत्र में ऐसी कालोनियों की संख्या कम नहीं हैं जो 25-30 वर्ष से बसी हुई हैं। इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।

नगर निगम एरिया में अवैध रूप से कालोनियाें को काटे जाने का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। लेकिन इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि कुछ कालोनियों में अमृत योजना के तहत सीवरेज लाइनें जरूर बिछा दी गई, लेकिन सड़कें कच्ची पड़ी हैं।

स्ट्रीट लाइट व पेजयल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सस्ते के लालच में लोग यहां प्लाट खरीद लेते हैं। कलोनाइजरों की ओर से सुविधाएं देने का आश्वासन भी दिया जाता है, बाद में इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

अवैध रूप से काटी जा रही कुछ कालोनियों में जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से पीला पंजा भी चलाया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *