April 21, 2025
satender jain

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का अब दूसरा वीडियो जारी हुआ है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से मिले ताजा सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी सेल में बढ़िया तरीके खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ वह फल भी खाते नजर आ रहे हैं।

उधर, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो कम हो गया है।

दिल्ली के भाजपा नेताओं ने तिहाड़ जेल के अंदर फल और खाना खाते सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ कहा कि अदालत में गलत जानकारी दी जा रही कि सत्येंद्र जैन को जेल में फल नहीं दिया जा रहा है।

वीडियो में ऐसा लग रहा है कि खाना बाहर से मंगाया गया है। उसकी पैकेजिंग से ऐसा लग रहा है। वहीं, वह केले व संतरे भी खाते नजर आ रहे हैं। इस पर भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी भी हमलावर है।

वीडियो पर बयान देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में वीवीआइपी सुविधा दी जा रही है। इसी के तहत उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *