April 21, 2025
WhatsApp_Image_2022-11-21_at_2.55.22_PM__1_
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 दिसम्बर को भिवानी में जेजेपी का स्थापना दिवस है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकताओ को पहुंचना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम मे पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया और कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कार्यकर्ताओ के अनुरूप कार्य कर रही है। हर गरीब को योजना का लाभ मिले इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को शहर के एक बारात घर में कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और कहा कि भिवानी में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस कार्यक्रम मे ओर अधिक बदलाव दिखाई देगे। कार्यकर्ताओ को सम्मान बढ़े इसके लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओ के बीच मे बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जो कार्यकर्ता अधिक ऊर्जावान होकर कार्य करता है और पार्टी को आगे बढ़ाता है उसे अधिक से अधिक पार्टी मे सम्मान मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर नव निर्वाचित पंच-सरपंचो को बधाई दी और कहा कि कई बार चुनाव के दौरान आपसी मतभेद हो जाता है अब सरपंच बनने के बाद सरपंच को बिना भेदभाव व गुटबाजी के गांव में विकास कार्य कराने चाहिए। यह उनका नैतिक दायित्व भी बनता है।  उन्होंने कहा कि सबसे पहले गांव की मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करें जिनमें गांव में जो भी जरूरी कार्य करवाने हो उन्हे प्रमुखता से करें ।
उन्होंने सभी सरपंचों को गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास गावं के विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा  कि जनप्रतिनिधि के तौर पर चुना गया गांव का सरपंच गांव का मुखिया होता है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों से आहवान किया कि वे भी स्वयं अपने साथ आए कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर पार्टी में अनुशासन का परिचय देंगे। इस मौके पर गुहला के विधायक ईश्वर सिंह, हज बोर्ड के चेयरमैन मोशीन चौधरी, एससी मोर्चा के हरियाणा प्रधान अशोक शेरवाल, राष्टï्र कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शेरवाल, जेजेपी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ ने 9 दिसम्बर को भिवानी में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *