April 20, 2025
haryana_roadways1

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर शनिवार को स्पेशल बसें चलाईं जाएगी। पानीपत डिपो 12 बसें लगाई है। 19 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगी। इन बसों में 50 प्रतिशत किराया लगेगा। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह घोषणा परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा ने की।

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों से पहुंचते है। इसी के साथ महोत्सव में देश-विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *