April 22, 2025
sultan buffallo

पानीपत के सुल्‍तान और युवराज के बारे में भला कौन नहीं जानता है। सुल्‍तान और युवराज की चर्चा विदेशों में भी होती है। करोड़ों की कीमत के दोनों झोंटो का भाई गोलू टू भी इनसे कम नहीं है। अभी इसकी कीमत दस करोड़ रुपये आंकी जा चुकी है। गोलू से लगभग 20 लाख का सीमेन कलेक्शन किया जा चुका है। गोलू के मालिक पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह हैं।

भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर मध्य प्रदेश के सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के सुरेंद्रपाल ग्रामोदय मैदान में आयोजित ग्रामोदय मेला लगा। यहां हरियाणा का भैंसा गोलू-टू आकर्षण का केंद्र रहा।

पद्मश्री किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसे के दादा का नाम गोलू-वन था। इस वजह से इसका नाम गोलू टू रखा गया है। यह शुद्ध मुर्रा प्रजाति का है। इसकी मां 26 किलो दूध प्रतिदिन देती है। चार साल छह माह के भैंसे गोलू-टू का वजन करीब डेढ़ टन है। इसके पिता का नाम पीसी 483 है। इसको उन्होंने हरियाणा सरकार को नस्ल सुधार के लिए दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *