April 21, 2025
vande bharat train

रेल मंत्रालय ने एक और वंदे भारत की सौगात हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दी है। नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे पचास मिनट में सफर तय करेगी, जबकि यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंबअंदौरा तक जाएगी। हमसफर ट़्रेन इस रूट पर सात घंटे का समय ले रही है।

अब वंदे भारत पांच घंटे पच्चीस मिनट का समय लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्‍पतिवार को ऊना से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही डीआरएम अंबाला मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम रहे जीएम सिंह, सीनियर डीसीएम हरिमोहन सहित तमाम अधिकारी ऊना स्टेशन पर पहुंचे।

नई दिल्ली यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम, ऊना और अंबअंदौरा तक जाएगी। ट्रेन की औसत स्पीड 76.06 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इससे पहले नई दिल्ली से कटरा के बीच भी एक वंदे भारत दौड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *