February 2, 2026
liquor m
पलवल, कैंप थाना क्षेत्र स्थित असावटा रोड़ स्थित शराब के गोदाम की दीवार तोडक़र चोरों ने 15 लाख रुपए की शराब को चोरी कर लिया। पुलिस ने शराब गोदाम के मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कैंप थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि असावटा गांव निवासी बच्चू सिंह दी शिकायत में कहा है कि उसका असावटा रोड़ पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट शराब का गोदाम है। जिसमें सात अक्टूबर को पीछे की दीवार तोडक़र चोर अंग्रेजी शराब की 173 पेटी व बियर की 17 पेटी को चोरी करके ले गए। पीडि़त को जब सुबह पता चला की उसके गोदाम में चोरी हो गई है तो पीडि़त तुरंत गोदाम पर पहुंचा।
गोदाम पर जाकर देखा तो गोदाम की पीछे की दीवार चोरों ने तीन जगह से तोड़ी हुई थी। गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां व बीयर की पेटियां गायब थी। इतना ही नहीं गोदाम में काम करने वाले लेबर के दो मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। पीडि़त के अनुसार गोदाम से चोरी हुई शराब व बीयर की कीमत 14-15 लाख रुपए है। पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *