April 21, 2025
arrest police

जेल में बंद बदमाश अब अंदर से ही वारदातों की साजिश रच रहे हैं। जिला जेल जगाधरी में जांच के दौरान चार बंदियों का पता लगा है। जिन्होंने गैंगस्टर रामकरण भैयापुरिया के नाम संदेश दिया। हालांकि यह संदेश उस तक नहीं पहुंच सका। पेशी पर गए जिस बंदी को यह संदेश दिया गया था।

जेल कर्मियों ने उससे कागज बरामद कर लिया। मामले में फिलहाल शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन बंदियों ने यह संदेश भिजवाया, सोनीपत जेल में एक मर्डर भी कर चुके हैं। जिसके बाद उन्हें यहां शिफ्ट किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, जिला जेल से बंदी राजा मंगलवार को कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेशी पर गया था। पेशी के बाद जब उसे वापस जेल लाया गया, तब जेल कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कागज मिला। जिसमें दो बंदियों के साथ अप्रिय घटना करने के बारे में गैंगस्टर रामकरण भैयापुरिया को संदेश लिखा गया था।

जेल कर्मियों ने बंदी राजा से पूछताछ की। तब उसने बताया कि यह कागज उसे बंदी महिपाल ने कुरुक्षेत्र कोर्ट पेशी पर जाने से पूर्व दिया था। जांच में सामने आया कि इस वारदात में महिपाल, रविंद्र, दिनेश, रोहित व प्रवीण का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *