February 11, 2026
shimla vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार शनिवार, दिनांक 17 सितंबर को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। श्री विज प्रात: 11 बजे से प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित हैं जिसमें लोगों की शिकायतों को हल करने के लिए उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। मंत्री विज के जनता दरबार के प्रति लोगों का विश्वास इस कदर है कि हर जनता दरबार में हजारों की संख्या में लोग अम्बाला छावनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *