April 21, 2025
haryana_roadways1

सोनीपत कुंडली के पास रोडवेज चालक की थार गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्‍का जाम की घोषणा कर दी। रोडवेज बसे आज ठप हैं। चालक हड़ताल पर हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानीपत, सहित अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद की सैकड़ों बसें आनरूट रहती हैं। जो दिल्‍ली सहित चंडीगढ़, पंजाब, उत्‍तराखंड के रूट पर चलती हैं। इन डिपो से हर रोज हजारों की संख्‍या में यात्री सफर करते हैं। अब हड़ताल की वजह से यात्रियों को बसें नहीं मिल रही हैं।

हड़ताल की वजह से अब प्राइवेट बसों पर ही दामोदार है। रोडवेज बस नहीं चलने पर कैथल, दिल्ली, गुरुग्राम, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, सोनीपत रूट के साथ-साथ ग्रामीण रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं जींद से नरवाना, हांसी, बरवाला, पानीपत, असंध, गोहाना रूट पर ज्यादा प्राइवेट बस चलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *