February 11, 2026
sonali phogat

सोनाली फोगाट की मौत के दस दिन बाद उनका एक हरियाणवी गाना यू-टयूब और विभिन्न इंटरटेंनमेंट चैनल्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है छोरी का नाम चले हरियाणे में। इस गाने को यू-टयूब पर खूब व्यूज भी मिल रहे हैं। रविवार सांय तक इस गाने को यू-टयूब पर 11 लाख लोग देख चुके हैं।

हुकुम का इक्का नामक यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है और ये गाना सोनाली फोगाट पर फिल्मांकन किए जाने वाला आखिरी गाना हो सकता है।

हालांकि सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका की मानें तो इसी चैनल के साथ उनके कई प्रोजेक्ट लंबित थे। उन्हें इसकी ज्यादा डिटेल नहीं मालूम है। इस गाने की डिटेल में लिखा गया है कि सोनाली फोगाट ने इस गाने  में सोनाली फोगाट की दबंग छवि को दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *