February 11, 2026
marital affair

अंबाला में अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्‍नी के राज से जब पर्दा उठा तो हैरान रह गया। यहां तक की पत्‍नी की इस करतूत के बावजूद उसने शिकायत देने से मना कर दिया।

छावनी स्टेशन पहुंची ट्रेन से नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति के ढूंढने पर भी जब वह नही मिली तो उसने मदद के लिए राजकीय रेलवे पुलिस से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी ने खुद सीसीटीवी रूम का निरीक्षण किया और कैमरे की फुटेज देखी।

फुटेज देखने के बाद मामला साफ हो गया कि पति का मौसेरा भाई ही इस पूरे खेल का मास्टर माइंड है। हालांकि पति के स्वजनों ने मामले को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया और बाकायदा इस संबंध में लिखित तौर पर भी जीआरपी थाने में कार्रवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *