September 21, 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली की आज मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्ष नड्डा आज अम्बाला शहर में भाजपा बलाना मंडल की बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

कार्यक्रम के उपरांत अम्बाला से हेलीकॉप्टर से कैथल रवाना होते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री विज की कार्यशैली की प्रशंसा की। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गृह मंत्री विज के जनता दरबार के बारे में बताया जिसमें वह हजारों की तादाद में लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसपर गृह मंत्री अनिल विज से हाथ मिलाते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहले भी गृह मंत्री विज की कार्यशैली की मंच से ही प्रशंसा कर चुके हैं। इससे पहले गत 9 मई को अम्बाला छावनी में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मंच से ही जेपी नड्डा ने कहा था कि ‘अनिल विज जैसा कहीं नहीं है’।

उधर आज, अम्बाला शहर पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह मंत्री अनिल विज सहित, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अम्बाला में यह तीसरा दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *