February 10, 2026
kurukshetra university KU

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए फैसला लिया गया है कि अब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर हिंदी में भी जवाब दे सकते हैं जिससे तकरीबन छह हजार विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।

हालांकि विधि विभाग में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने पिछले साल ही यह मौका दे दिया था। अब इसी पहल पर आगे बढ़ते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सभी विषयों के विद्यार्थियों को यह सुविधा देने का फैसला लिया है।

इस फैसले के लागू होने के बाद अब साइंस, तकनीकी या अन्य विषयों में पढ़ाई करने वाला विद्यार्थी भी परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर हिंदी में दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *