April 21, 2025
shrikant jadhav

हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को इन मेडलों की घोषणा की गई है।

खबरों के अनुसार हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि 12 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *