April 21, 2025
nitish tejaswi

हरियाणा में बिहार में सियासी उलटफेर के बाद तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर माहौल गर्मा गया है। खबरों के अनुसार इस मुद्दे पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने आ गए हैं।

दूसरी ओर, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अगले महीने ताऊ देवीलाल जयंती समारोह में हरियाणा आ सकते हैं। इस समारोह तीसरे मोर्चे को लेकर अहम पहल हो सकती है।

वहीं चौटाला ने दावा किया कि 2024 के चुनाव से पहले देश में तीसरा मोर्चा बनकर रहेगा। चौटाला के इस दावे के विपरीत पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की कोई जरूरत नहीं है। देश और प्रदेश दोनों स्थानों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा का विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *