September 20, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/स्नैचिंग/लूट की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस 08 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण उर्फ चैनी निवासी वशिष्ठ नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री विशाल निवासी वशिष्ठ नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने 07 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 04/05 अगस्त 2022 के दौरान घर के बाहर सीढियों के नीचे से किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अरूण कुमार निवासी वशिष्ठ नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने 06 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 अगस्त 2022 को सीढियों के नीचे से किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री राकेश निवासी राणा काम्पलैक्स थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने 07 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29/30 जुलाई 2022 के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने उसके घर से पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री कांशी राम निवासी दयाल बाग महेशनगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने 07 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29/30 जुलाई 2022 के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने उसके घर से पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 08 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 अगस्त 2022 को किसी अज्ञात आरोपी ने उसके घर से पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र सिहँ निवासी वशिष्ठ नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी 08 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 02 अगस्त 2022 को किसी अज्ञात आरोपी ने उसके घर से पानी की मोटर चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *