February 11, 2026
hockey games sports
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों के आधार पर पात्र खिलाडिय़ों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाने वाले जिला के खिलाड़ी 31 अगस्त तक अपना आवेदन खेल विभाग के स्थानीय कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि तक यदि किसी कारणवश जिला का कोई खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र जमा नहीं करवा सका तो वह अब आगामी 31 अगस्त तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकता है।
खिलाड़ी आवेदन पत्र के साथ खेल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की प्रतियां और नशीले पदार्थों एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त न होने के संबंध में शपथ पत्र साथ लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि देरी से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *