September 20, 2024

राष्ट्रमंडल खेलों में म्हारे लाडले छा गए। हरियाणे आल्या मै सोना जीतण की हौड लाग्यी। 18 मै तै 9 गोल्ड मेडल म्हारे लाडले-लाडलियों के हैं। ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका दिया है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश को पदक दिला रहे थे।

लेकिन तीन दिन पहले जब हरियाणा के गबरू मैदान में उतरे तो हर तरफ अपनी चमक बिखेर दी। देश की महज दो फीसदी आबादी वाला प्रदेश पदक जीतने में सिरमौर है। रविवार शाम तक देश को मिले 18 गोल्ड मेडल में से अकेले हरियाणवियों ने 9 तमगे जीते। इनमें 6 सोने के पदक तो केवल कुश्ती में मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *