February 11, 2026
FZngIhbagAIKg_K

राजस्थान के सीकर जिले में स्तिथ खाटू श्याम मंदिर में लगने वाले मासिक मेले में भगदड़ मच गई जिसमें तीन महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया.

वहीं भगदड़ में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्टस के अनुसार खाटू श्याम में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। जो उठ नहीं पाए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर कमेटी के गार्ड ने आनन-फानन में व्यवस्था संभाली। पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *