February 11, 2026
kuldeep bishnoi

हरियाणा में कांग्रेस के बागी नेता कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंपा और साथ ही वह चार अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा विधायक दूड़ाराम और लक्ष्मण नापा मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मनमुटाव परिवार में भी हो जाते हैं। मनमुटाव दुश्मनी में नहीं बदलने चाहिए।

बिश्नोई ने इस्तीफा देते ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किया चेलेंज, बोले- दम है तो आदमपुर से चुनाव लड़ कर दिखाएं

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे की जांच करा रहे हैं। इस्तीफे की भाषा ठीक है। शाम तक जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जाएगी। आयोग की अधिसूचना के बाद आदमपुर सीट खाली होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *